Budget Session Of Chhattisgarh Assembly -छग. विधानसभा का बजट सत्र 1 से 24 मार्च तक 14 बैठकें प्रस्तावित
Budget Session Of Chhattisgarh Assembly -छग. विधानसभा का बजट सत्र 1 से 24 मार्च तक 14 बैठकें प्रस्तावित

टीआरपी डेस्क

विधानसभा ने आज सोमवार को बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश का वार्षिक बजट तीन मार्च को पेश किया जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलना है। इस सत्र के दौरान 14 बैठकें प्रस्तावित हैं। सीएम भूपेश बघेल के इस कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा।

बता दें 1 मार्च को सत्र की शुरुआत राज्यपाल अनुसूईया उइके के अभिभाषण से होगा। उसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन आएगा। भूपेश बघेल सरकार के इस कार्यकाल का यह अंतिम बजट सत्र होगा।

जानकारी के मुताबिक 2 मार्च को सरकार आर्थिक सर्वेक्षण लेकर आएगी। इसमें सरकार की वित्तीय स्थिति का ब्यौरा होगा। फिर 3 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार का वार्षिक बजट पेश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार का बजट 1 लाख 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक का होने जा रहा है। चार और पांच मार्च को शनिवार-रविवार की वजह से अवकाश रहेगा।

अगली बैठक सोमवार 6 मार्च को प्रस्तावित है। उसके बाद होली की छुट्‌टी हो जाएगी। यह अवकाश 7 से 12 मार्च तक चलना है। सोमवार 13 से शुक्रवार 17 मार्च तक फिर बैठकें होंगी। इस दौरान बजट प्रावधानों पर चर्चा होनी है। सरकार इसी बीच विधेयक लाने वाली है। 20 से 24 मार्च के बीच सत्र के अंतिम सप्ताह की बैठकें प्रस्तावित हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।