रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैेठक 2 जुलाई मंगलवार को सुबह 11 बजे होगी। ये बैठक ह्वाइट हॉउस के चौथे तल्ले पर सामान्य सभागार में होगी। सबसे पहले 1 घंटे का प्रश्नकाल होगा। इसके बाद महापौर प्रमोद दुबे 2019-20 का बजट पेश करेंगे।

वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट के बाद निर्धारित एजेण्डा अनुसार निगम सामान्य सभा की बैठक में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत चर्चा व विचार-विमर्ष किया जायेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि नगर निगम रायपुर का बजट पूर्व में लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील रहने के चलते सामान्य सभा की बैठक में प्रस्तुत नहीं किया जा सका था। जो अब सामान्य सभा की बैठक में 2 जुलाई 2019 को प्रस्तुत किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  सुरक्षा के लिए नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों को स्पीक रेजिस्टेंट बूट देने का निर्णय

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।