बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बने 16 मकान तोड़े निगम ने, 3 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग को तोड़ा

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बने 16 मकान तोड़े निगम ने, 3 एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग को तोड़ा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राजधानी में निगम अमले ने बोरिया खुर्द एवं डुण्डा में हो रही अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण पर कार्यवाही की।

यह कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायपुर नंदकुमार चौबे, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे, ईई समेत पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में की गई। इस टीम ने कांदुल रोड जगदम्बा विहार के पास लगभग 10 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की। इस दौरान अवैध बाउण्ड्रीवाल को हटा कर रोड कटिंग किया।

इसी प्रकार डूण्डा दुर्गा विहार के पीछे लगभग 6 एकड़ भूमि पर की गयी अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गयी है। न्यू संतोषी नगर बोरिया खुर्द में रायपुर नगर निगम से बिना अनुमति के किये गये 16 अवैध भवनों के निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी है ।

अवैध प्लॉटिंग पर की कार्रवाई

उधर जोन 1 के वार्ड 4 के अनुग्रह सोसायटी के पीछे विंध्य नगर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम ने जेसीबी चलाया। अवैध प्लाटिंग के लिए अवैध नींव के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा। की कार्यवाही की गई एवं अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगायी गयी।

नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही थी ।निगम तहसील कार्यालय से वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी से लेकर शीघ्र नियमानुसार अवैध प्लाटिंगकर्ता पर कार्रवाई करेगा।। यह कार्रवाई जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता डी.के. पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, उपअभियंता गोपाल प्रधान की उपस्थिति में की गई।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन