बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Bumper Job- रेल जोन 22 अक्टूबर को सौंपेगा 600 नए कर्मियों को नियुक्ति पत्र

Bumper Job- रेल जोन 22 अक्टूबर को सौंपेगा 600 नए कर्मियों को नियुक्ति पत्र
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

विशेष संवादाता, रायपुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान - रोजगार मेला - का शुभारंभ करेंगे । समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे । इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर तथा नागपुर में यह आयोजन किया जाएगा । बिलासपुर में श्रीमती रेणुका सिंह, माननीय राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, रायपुर में श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, माननीय राज्यमंत्री, इस्पात एवं ग्रामीण विकास तथा नागपुर में श्री रामदास अठावले, माननीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में 600 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसमें बिलासपुर में 288, रायपुर में 241 एवं नागपुर में 92 नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं । इसके अतिरिक्त केंद्रीय सेवाओं के अन्य विभागों के भी नवनियुक्त कर्मियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा ।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन