रायपुर। कैबिनेट बैठक ( Cabinet Meeting ) में जनघोषणा पत्र के वादे के अनुसार अब प्रत्येक एपीएल परिवार को 10 रुपये किलो के हिसाब से चावल देने की योजना पर मुहर लगा दी है। नया राशन कार्ड बनने तक पुराने कार्ड पर ही आबंटित किया जाएगा। Cabinet Meeting के बाद इसकी जानकारी खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जनघोषणा में हमने कहा था कि सभी परिवार को राशन कार्ड के दायरे में लाएंगे। इस बैठक में फैसला ले लिया गया है। प्रदेश के प्रत्येक एपीएल परिवार को 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चावल दिया जाएगा।

बनेंगे नए राशन कार्ड

जब तक नया राशन कार्ड नहीं बन जाता तब तक पुराने राशन कार्ड से राशन मिलता रहेगा। राज्य शासन 65 लाख परिवारों का राशन कार्ड बनाएगी। फिलहाल 58 लाख राशन कार्ड हैं।

पीडीएस से शक्कर भी

खाद्य मंत्री और कृषि मंत्री ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सहकारी क्षेत्र के शक्कर कारखानों में स्टॉक बहुत है। इसकी वजह से आर्थिक कठिनाई हो रही है। भारत सरकार के दर पर शक्कर कारखानों से शक्कर लेकर पीडीएस के जरिये शक्कर दिया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर का पद पीएससी से बाहर

सतीश चंद्र वर्मा को एजी बनाये जाने की कार्योत्तर सहमति दी गई है। इसके अलावा झीरम हमले में शहीद महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने के मामले में उन्होंने बताया कि स्व महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया था, इसे पीएससी के पद से बाहर करने का निर्णय लिया गया है।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।