रायपुर। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh में फोन टेपिंग मामले को लेकर मंगलवार को SIB में पदस्थ SI राकेश जाट को EOW ने तलब किया है। राकेश जाट से इस मामले में देर तक पूछताछ की जा सकती है। वहीं इस केस में सोमवार को एक बार फिर EOW ने रेखा नायर से लंबी पूछताछ की करीब चार घंटे से ज्यादा समय तक चली पूछताछ के दौरान रेखा नायर ने इंटरसेप्शन में अपनी भूमिकाओं को सिरे से खारिज कर दिया।

EOW से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इंटरसेप्शन से जुड़े अहम दस्तावेजों को नायर के सामने रखा गया था। मगर उन्होंने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। EOW ने इंटरसेप्शन का काम बखूबी किए जाने के एवज में तत्कालीन DG मुकेश गुप्ता Mukesh Gupta Former DGP की ओर से दिए जाने वाले कथित नगद इनाम से जुड़े सवाल भी रेखा नायर से पूछे। जिस पर अपने जवाब में नायर ने कहा कि वो ऐसे किसी भी नगद इनाम के बारे में नहीं जानतीं।

See also  गलत ग्रुप का खून चढ़ाने से 13 साल की बेटी की मौत , न्याय के लिए भटक रहे हैं माता-पिता

मिली जानकारी के अनुसार दस्तावेजों से जाहिर हो रहा है कि दिसंबर 2013 से नवंबर 2018 के बीच कई बार रेखा नायर Rekha Nair को बेहतर काम करने के एवज में नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया था। ये आदेश हर महीने मुकेश गुप्ता के दस्तखत से जारी होते थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें

एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।