सावधानः ठंड के मौसम में चोरों का गिरोह हुआ सक्रिय दोपहर में महिलाओं के साथ बच्चे कर रहे हैं चोरी- देखें Video

रायपुर। ठंड और शादी के मौसम के साथ ही राजधानी में एक बार फिर से चोरों का गिरोह सक्रिय हो चला है। ये चोर भिखारी के वेश में लोगों के घरों में रेकी करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

दरअसल सरस्वती थाना नगर के कोटा क्षेत्र में हुई चोरी का एक वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह भिखारी गैंग से जुड़े लोगों ने दोपहर को इस घटना को अंजाम दिया।

वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है एक महिला के गोद में एक छोटा बच्चा था। पहले एक महिला घर में दाखिल होती है। बाद में बच्चा भी दाखिल होता है। और यह गैंग बड़ी ही आसानी से चोरी के वारदात को अंजाम दे देता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।