सीमेंट ट्रांसपोर्टर्स संगठन की हड़ताल खत्म, परिवहन मंत्री से मुलाकात के बाद दोनों पक्षों में बनी सहमति

रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले लंबे समय से चली आ रही सीमेंट ट्रांसपोर्टस संगठन की हड़ताल अब खत्म हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा दोनो पक्षों की बात सुनकर दोनो पक्षों की सहमति लेते हुऐ फरवरी 2021 मे बढ़े 12%  माल भाड़े मे 13% जोड़कर अभी 15/10/2021 तक कुल 25% माल भाड़ा बढाने आदेश दे दिया गया है।

बता दें कि बेस भाड़ा फरवरी 2021 को मानकर सीमेंट इंडस्ट्रीज़ मे परिवहन होने वाले सभी जिन्सो (फलाई ऐश बल्कर , किल्कंर, कोयला , जिप्सम आदि) पर लागू होगा। इसमे जिन कम्पनियों ने मार्च 2021 के बाद बस्तर, कोरापुट क्षेत्र मे 3% भाड़ा बढ़ाया था 12 + 3 = 15% कम करके बस्तर, कोरापुट क्षेत्र मे 10% माल भाड़ा बढ़ाया जाऐगा।

जिन सीमेंट कंपनियों द्वारा कई स्टेशन मे भाड़ा कम किया गया था उनको फरवरी 2021 का बेस भाड़ा पकड़कर कुल अभी 15/10/2021 तक 25% भाड़ा बढाना होगा। जो कंपनियां फरवरी 2021 के पहले बीडिंग सिस्टम से चल रही थी जिनका कोई बेस भाड़ा नहीं था वह अपने नजदिक वाली कंपनी का भाड़ा लिस्ट को बेस मानते हुऐ वृध्दि करेंगी।

See also  Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI-एएसआई समेत 21 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

साथ ही कुछ बातों पर जिन पर सहमति नहीं हुई उन्हें 15/11/2021 की बैठक जो परिवहन आयुक्त कार्योलय में रखी गयी है उसमें सुना जाए ऐसा भी प्रयास किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।