रायपुर। पूरे देश में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने 10% EWS कोटा 2019-20 के सत्र में बढ़ाने की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ देश के कई मेडिकल कॉलेजों सहित प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों में भी सीटें बढ़ जाएगी। जिससे अब अधिक छात्र मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे। छत्तीसगढ़ में संचालय चिकित्सा शिक्षा ने यह आदेश जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के पांच मेडिकल कॉलेज में सिम्स बिलासपुर में 30, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में 25, स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति एनएमडीसी शासकीय मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में 25, स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में 10 और जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज रायपुर में 30 सीटें बढ़ाने की घोषणा की गई है।

इससे छत्तीसगढ़ में छात्रों को 120 सीटों का फायदा मिलेगा। बता दें कि बोर्ड ऑफ गर्वेनेंस ने EWS कैटेगिरी में एडमिशन देने के लिए 10 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का प्रपोजल सभी राज्यों को भेजा था। सभी राज्यों को पत्र लिखकर वहां के मेडिकल कॉलेजों की सहमति मांगी गई थी।

See also  CCM मेडिकल कॉलेज के इस बैच की डिग्री को NMC की मान्यता नहीं, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।