बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Accident : यहां लगभग 1.10 करोड़ से भरी कैश वैन हुई हादसे का शिकार, मौके पर पहुंची हाइवे पेट्रोलिंग की टीम

CG Accident : यहां लगभग 1.10 करोड़ से भरी कैश वैन हुई हादसे का शिकार, मौके पर पहुंची हाइवे पेट्रोलिंग की टीम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बलरामपुर। बलरामपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नोटों से भरी कैश वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा जिस वक्त हुआ, उस वक्त कैश वैन में लगभग 1.10 करोड़ रुपये थे। यह घटना बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र में एनएच 343 पर सेमरसोत के रेस्ट हाउस के पास हुई। वैन अंबिकापुर से रामानुजगंज जा रही थी और एटीएम में पैसे डालने के लिए निकली थी।

मिली जानकरी के मुताबिक दुर्घटना के समय वैन में ड्राइवर, सपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली और कोई और अनहोनी नहीं हुई।

हाईवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह से कैश वैन सुरक्षित रही और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन