बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Accident : तेंदूपत्ता मजदूरों को लेकर जा रही माजदा वाहन पलटी, तीन की मौत, 9 घायल

CG Accident : तेंदूपत्ता मजदूरों को लेकर जा रही माजदा वाहन पलटी, तीन की मौत, 9 घायल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन तेंदूपत्ता मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा छिंदारी जलाशय के पास एक मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे छुईखदान के छिंदारी बांध मार्ग पर एक माजदा वाहन में लगभग एक दर्जन तेंदूपत्ता मजदूर सवार होकर देवरचा की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक तीखे मोड़ पर वाहन चालक तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सीधे एक विशालकाय पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया और तीन मजदूर इसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक और घायल बालोद जिले के

मृतक और घायल मजदूर बालोद जिले के अर्जुंदा क्षेत्र के भरदाकला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और छुईखदान पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और घायलों को छुईखदान अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन