Chhattisgarh government employees APAR deadline 2026
Chhattisgarh government employees APAR deadline 2026

Chhattisgarh APAR Deadline 2026: छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन (APAR) को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने नई समय-सीमा तय की है। वर्ष 2025-26 के APAR के लिए स्व-मूल्यांकन से लेकर स्वीकार करने वाले अधिकारी के स्तर तक अलग-अलग अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। इस संबंध में विभाग प्रमुखों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी कर समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

APAR के लिए बढ़ाई गई समय-सीमा

सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र के अनुसार, वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित अवधि में जिन शासकीय सेवकों का APAR नहीं लिखा जा सका है, उनका प्रतिवेदन नए प्रपत्र में ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से पूरा कराया जाएगा।

प्रक्रियानई अंतिम तारीख
स्व-मूल्यांकन31 अगस्त 2026
प्रतिवेदक अधिकारी द्वारा मूल्यांकन30 सितंबर 2026
समीक्षक अधिकारी द्वारा मूल्यांकन30 अक्टूबर 2026
स्वीकार करने वाले अधिकारी द्वारा मूल्यांकन30 नवंबर 2026

पहले क्या थी समय-सीमा?

मौजूदा वर्ष के APAR के लिए स्व-मूल्यांकन की अंतिम तारीख पहले 15 मई 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया है। इसी तरह प्रतिवेदक अधिकारी के मूल्यांकन की समय-सीमा 15 जून से बढ़ाकर 30 सितंबर, समीक्षक अधिकारी की समय-सीमा 15 जुलाई से बढ़ाकर 30 अक्टूबर और स्वीकार करने वाले अधिकारी की समय-सीमा 16 अगस्त से बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 कर दी गई है।

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन शासकीय सेवकों का APAR निर्धारित अवधि में पूरा नहीं हो सका है, उनके प्रतिवेदन को संशोधित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।