CG Assembly Election 2023: सूर्य की उपासना का महापर्व छठ आज से नहायखाय के साथ आरंभ हो चुका है। घरों में छठ पर्व की तैयरियां भी जोरों शोरों से जारी है। इस बीच आज लोकतंत्र के महापर्व पर भी छठ की छठा दिखाई दी। दरअसल आज विधानसभा चुनाव के दौरान अंबिकापुर के आदर्श मतदान पर छठ पूजा का थीम पर तैयार किया गया है।

छठ पूजा थीम पर सुसज्जित इस मतदान केंद्र का साज-सज्जा देख मतदाताओं में भी उल्लास देखा जा रहा है। सरगुजा कमिश्नर शिखा सिंह राजपूत, कलेक्टर कुंदन कुमार पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मतदान से पहले शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छठ पूजा थीम पर सुसज्जित आदर्श एवं संगवारी मतदान केंद्र क्रमांक 125 में मतदान सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मतदाताओं के लिए बनाए गए मेरा वोट मेरा भविष्य सेल्फी ज़ोन में सेल्फी लेकर लोगों से मतदान की अपील की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।