बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Assembly Elections 2023 : उत्तर रायपुर विधानसभा क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों को दूसरे स्थान पर किए गए शिफ्ट, जानें वोटर्स अब कहा करेंगे वोट

CG Assembly Elections 2023 : उत्तर रायपुर विधानसभा क्षेत्र के 6 मतदान केंद्रों को दूसरे स्थान पर किए गए शिफ्ट, जानें वोटर्स अब कहा करेंगे वोट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। उत्तर रायपुर विधानसभा क्षेत्र के छह मतदान केंद्रों को निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। गुजराती स्कूल जयस्तंभ चौक के छह मतदान केंद्रों को मौदहापारा के विवेकानंद कालेज में शिफ्ट किया गया है।

बता दें पहले गुजराती स्कूल में बने मतदान केंद्र क्रमांक 123, 124, 125, 126, 127 और 128 अब विवेकानंद कालेज में बनेंगे। पिछले विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिन मतदाताओं ने छह मतदान केंद्रों पर गुजराती स्कूल में मतदान किया था, उन्हें इस बार मौदहापारा के विवेकानंद कालेज में मतदान करना होगा।

रोजाना सुबह नौ से 10 बजे तक लोगों से करेंगी मुलाकात

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के सातों विधानसभाओं के लिए आब्जर्वरों की नियुक्ति कर दी गई है। विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारी लोग अपने विधानसभा से संबंधित प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर या उनसे निर्धारित स्थान पर प्रत्यक्ष संपर्क कर ले सकते हैं। धरसींवा के लिए नियुक्त प्रेक्षक एस अमिरथा जोथी भी रायपुर पहुंच गई हैं। वे प्रतिदिन सुबह नौ से 10 बजे तक सिविल लाइन के नए सर्किट हाउस मीटिंग हाल में आमजन लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

प्रेक्षक जोथी से उनके वाट्सएप नंबर 75870-16576 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार अभनपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त प्रेक्षक बिष्णु प्रसाद मिश्रा चुनाव प्रक्रिया के दौरान रूम नंबर-411 न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में प्रतिदिन सुबह 10:30 से 11 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उनसे मोबाइल नंबर 757870-16582 पर संपर्क किया जा सकता है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन