बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Assembly Elections First Phase Voting : पहले चरण के 10 सीटों पर खत्म हुई वोटिंग, यहां अब भी जारी मतदान

CG Assembly Elections First Phase Voting : पहले चरण के 10 सीटों पर खत्म हुई वोटिंग, यहां अब भी जारी मतदान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण में 20 विधानसभा सीटों में आज सुबह से ही मतदान हो रहा है। जिसके लिए 10-10 सीटों को अलग-अलग समय में बांटा गया है। जिनमें से अब 10 सीटों में मतदान समाप्त हो गया है। इन सीटों में वोटिंग का समय 7 बजे से 3 बजे तक तय किया गया था। हालांकि जो मतदाता मतदान केंद्र के अंदर हैं वो वोटिंग कर सकते हैं। बाकी 10 विधानसभा सीटों में अभी भी मतदान जारी है।

इन 10 सीटों में ख़त्म हुआ मतदान

पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुई। जो दोपहर 3 बजे तक चला. जिसमें मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए।

यहां अब भी मतदान जारी

पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा सीट शामिल हैं.

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन