बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Board 2025 Result : 10वीं में इशिका बाला और नमन कुमार ने किया टॉप, तो 12वीं में अखिल सेन ने मारी बाजी…

CG Board 2025 Result : 10वीं में इशिका बाला और नमन कुमार ने किया टॉप, तो 12वीं में अखिल सेन ने मारी बाजी…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिजल्ट जारी करते हुए टॉपर्स को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

10वीं में संयुक्त टॉपर: इशिका बाला और नमन कुमार खुंटिया

कक्षा 10वीं में इशिका बाला और नमन कुमार खुंटिया ने 99.17% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं लिव्यांश देवांगन ने 99% के साथ दूसरा स्थान और रिया केवट, हेमलता पटेल और तिपेश प्रसाद यादव ने 98.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

12वीं में कांकेर के अखिल सेन टॉपर

कक्षा 12वीं में कांकेर के अखिल सेन ने 98.20% अंक हासिल कर टॉप किया है। मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी ने 97.40% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में 81.87% छात्र पास हुए, जो पिछले साल (87.04%) की तुलना में थोड़ा कम है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन