बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Board Second Chance Exam 2025: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

CG Board Second Chance Exam 2025: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण (फेल) हो गए हैं, पूरक परीक्षा देनी है या अपनी ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं।

बता दें यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत छात्रों को एक शैक्षणिक वर्ष में दो बार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

आवेदन की समय-सीमा इस प्रकार है

  • सामान्य शुल्क के साथ: 20 मई से 10 जून 2025 तक
  • विलंब शुल्क के साथ: 11 जून से 20 जून 2025 तक
  • विशेष विलंब शुल्क के साथ: 21 जून से 30 जून 2025 तक

परीक्षा फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। मंडल ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा देता है और उसके अंक नहीं बढ़ते हैं, तो पहली परीक्षा की मार्कशीट ही मान्य होगी। यह दूसरी बार है जब छत्तीसगढ़ बोर्ड वर्ष में दो बार मुख्य परीक्षा का आयोजन कर रहा है, जिससे छात्रों को सुधार का एक और अवसर मिलता है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन