बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Board ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा, परीक्षा परिणाम के तनाव से मिलेगा राहत का रास्ता

CG Board ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा, परीक्षा परिणाम के तनाव से मिलेगा राहत का रास्ता
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षा परिणामों के बाद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में बढ़ते मानसिक तनाव को देखते हुए एक विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इस सेवा के माध्यम से छात्र और पालक टोल फ्री नंबर 1800 233 4363 पर कॉल करके विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

यह हेल्पलाइन न केवल परीक्षा परिणाम से उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करने में मदद करेगी, चयन एवं पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना संबंधी मार्गदर्शन जैसी समस्याओं के समाधान में भी सहायक होगी।

सेवा की अवधि और समय

यह सुविधा 29 अप्रैल से 09 मई 2025 तक उपलब्ध रहेगी और इसे दो पालियों में संचालित किया जा रहा है—

  • सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
  • दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:09 बजे तक

विशेषज्ञों की टीम दे रही है सहयोग

इस पहल के समन्वयक प्रदीप कुमार साहू हैं और मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरियर काउंसलर, मण्डल के अधिकारी, सहायक प्राध्यापक के सहयोग से उप सचिव जेके अग्रवाल के मार्गदर्शन में हेल्पलाइन सेंटर का संचालन शुरू किया गया है।

आज प्रथम दिवस में मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरीयर काउंसलर, अरूणा जैन एवं मण्डल के सहायक प्राध्यापक मनीषी सिंह उपस्थित रहे।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन