कवर्धा : प्रदेश के कवर्धा से फिर एक बार इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर में जिला अस्पताल के सामने ही एक नाली में स्लैब के निचे एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के सामने से नाली में मिला नवजात शिशु का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। जानकारी के अनुसार नवजात शिशु के दाहिने पैर को कुत्तों ने नोच खाया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि ने नवजात को प्रसव के तुरंत बाद ही नाली में फेंक दिया था। हालाँकि यह कुकृत्य करने वाले लोग अज्ञात हैं। स्थानीय लोगों ने जब शव को नाली में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी तल्काल पुलिस को दी। जिसके पुलि, की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।