Illustration of a family gathering

राजनांदगाँव : संस्कारधानी में उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौटे एक ही परिवार के 6 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इन सदस्यों में दो बच्चे भी सम्मिलित हैं। सूचना के अनुसार राजनांदगांव से एक परिवार के सदस्य कुछ समय पहले तीर्थ यात्रा हेतु उज्जैन गए थे, वहाँ से लौटने के बाद सभी को स्वास्थ्यगत समस्याएँ आने लगीं जिसके बाद उनकी कोरोना जाँच की गई और जाँच रिपोर्ट में परिवार के 4 वयस्क और दो बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सभी संक्रमितों को उनके घर में ही आईसोलेट कर दिया गया है। और उनके निवास क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।