बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Crime : मैरिज ब्यूरो की आड़ में पति की शादी करने वाली आरोपी महिला पति संग गिरफ्तार, 7 लाख वसूल कर हो गए थे फरार

CG Crime : मैरिज ब्यूरो की आड़ में पति की शादी करने वाली आरोपी महिला पति संग गिरफ्तार, 7 लाख वसूल कर हो गए थे फरार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने एक युवती को अपने ही पति की प्रोफाइल भेजी। युवती को रिश्ता पसंद आने पर उसने अपने पति को दूल्हा बनाकर उसकी शादी भी करा दी। जिसके बाद पति ने युवती से करीब साल भर तक न केवल शारीरिक संबंध बनाए। बल्कि, उससे अलग-अलग बहाने से 7 लाख रुपए वसूल लिए। युवती की शिकायत पर सकरी पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार ​कर लिया है।

शिवरीनारायण की रहने वाली है युवती

मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती चौधरी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि जुलाई 2024 में अमेरी में रहने वाली चित्रा चौधरी के मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए अपना प्रोफाइल दिया था।

महिला ने युवती को पति की प्रोफाइल भेजी

शुरुआत में चित्रा ने कुछ लड़कों के प्रोफाइल भेजे। लेकिन, दमयंती को कोई लड़का पसंद नहीं आया। जिसके बाद चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया, जो हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। युवती को उसका प्रोफाइल पसंद आ गया और शादी करने के लिए राजी हो गई।

गिरौदपुरी धाम में महिला ने कराई शादी

महिला ने गिरौधपुरी में अपने पति और युवती की शादी करा दी। शादी के बाद संजय दमयंती को सिरसा अपने घर ले गया, जहां करीब 11 महीने तक अपने परिवार के साथ रखा और फिर दोनों बिलासपुर लौटकर विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने वहीं एक ब्यूटी पार्लर खोल ली।

युवती के पैसों से खरीदी थी कार

इस दौरान संजय ने परिजन की तबीयत खराब होने और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे 7 लाख रुपए ले लिए। फिर एक दिन वह अचानक गायब हो गया। कार भी दमयंती के ही पैसों से खरीदी गई थी। संजय और उसकी पत्नी कार लेकर भागने वाले थे। लेकिन, पकड़े जाने के डर से कार को वहीं छोड़ दी।

संजय के गायब होने पर खुला राज

युवती ने पुलिस को बताया कि जब संजय गायब हो गया, तब उसने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसे पता चला कि मैरिज ब्यूरो चलाने वाली चित्रा उसकी पहली पत्नी है। चित्रा ने उसे धोखे में रखकर शादीशुदा संजय से उसकी शादी कराई थी। मामला सामने आने पर उसने पुलिस से शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

चित्रा और संजय की हुई थी लव मैरिज

पुलिस की जांच में पता चला कि चित्रा मुंगेली जिले के जरहागांव के हथनीकला गांव की रहने वाली है। वह अमेरी में मैरिज ब्यूरो चला रही थी। संजय और चित्रा की खुद लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। पति की दूसरी शादी कराने के बाद चित्रा खुद उसे लेने हरियाणा तक गई थी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन