बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Crime : रायपुर में पहली बार विदेशी गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार, मुंबई के रास्ते पहुंचा छत्तीसगढ़

CG Crime : रायपुर में पहली बार विदेशी गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार, मुंबई के रास्ते पहुंचा छत्तीसगढ़
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तस्करी के जरिए विदेशी गांजा भी पहुंचने लगा है। रायपुर की टिकरापारा थाना पुलिस ने विदेशी गांजा की बड़ी खेप के साथ गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भाठागांव बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को 15.25 ग्राम विदेशी गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से कीमती मोबाइल बरामद हुआ है।

जानकारी के अुनसार टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तुषाल मूलचंदानी (23 वर्ष, विशाल नगर, तेलीबांधा) नाम का व्यक्ति भाठागांव बस स्टैंड के गेट नंबर 1, धनवंतरी मेडिकल के पीछे शुलभ शौचालय के पास अवैध मादक पदार्थ (विदेशी गांजा) की खरीद-बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस टीम घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 15.25 ग्राम विदेशी गांजा (ओजी) और आईफोन जब्त किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गांजा उसे उसके दोस्त पंकज चावला (दलदल सिवनी, मोवा) ने मुंबई से मंगवाकर दिया था, और वह इसे ग्राहक को देने के लिए बस स्टैंड आया था। पुलिस ने धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन