CG Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। कांग्रेस ने अब तक 18 विधायकों की टिकट काटकर 24 नए चेहरों पर भरोसा जताया है।

वहीं कहा जा रहा है कि आगे आने वाली सूची में करीब 5 और विधायकों की टिकट काट सकती है। इसी के साथ ही जिन विधायकों की टिकट कटी है वो अब बगावत का रास्ता अपनाने लगे हैं। इनता ही नहीं ये कार्यकर्ता और पार्टी के खिलाफ ही सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि मरवाही क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं।

बता दें कि मरवाही में काग्रेस के नेता डॉक्टर ध्रुव को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं 27 लोगों ने मोर्चा भी खोल रखा था। मगर अब डॉक्टर ध्रुव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद इन 27 लोगों ने विरोध का रुख अख्तियार कर लिया है। खबरें आ रही हैं कि गुलाब राज वहां से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। साथ ही सभी कांग्रेसी नेता अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।