बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG-Forest Department Recruitment : 12वीं पास लोगों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करे आवेदन

CG-Forest Department Recruitment : 12वीं पास लोगों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करे आवेदन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर । छत्तीसगढ़ वन विभाग ने 291 फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता बारहवीं पास मांगी गई है। इसमें आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cgforest.com पर जा कर आवेदन कर सकते है।

छत्तीसगढ़ सरकार के अंतर्गत वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2021 से खुल गई है. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन 31 दिसंबर 2021 तक आवेदन भरे जा सकेंगे। वन विभाग फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2021 का डिटेल विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर उपल्बध नोटिफिकेशन को अच्छे से चेक कर लें।

वैकेंसी डिटेल्स

ये भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के विभिन्न कार्यालयों के हेतु निकाली गई है। इसमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए पदों का विवरण ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिन्होंने 12वीं पास की है. वहीं आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष रखी गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।

शारीरिक मापदंड

ST वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई (पुरुष)- 152 सेंटीमीटर
ST वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई (महिला)- 145 सेंटीमीटर
अन्य वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई
पुरुष- 163 सेंटीमीटर
महिला- 150 सेंटीमीटर
सीना बिना फुलाए (पुरुष)- 79 सेंटीमीटर
सीना बिना फुलाए (महिला)-74 सेंटीमीटर
सीना फुलाने के बाद (महिला/पुरुष)- कम से कम पांच सेंटीमीर फूलना चाहिए.

सिलेक्शन प्रोसेस

इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन रिटन और फिजिकल टेस्ट से होगा। हालांकि अभी परीक्षा की तारीखों की घोषाणा नहीं की गई है। इसमें 200 मीटर दौड़ में 25 अंक, 800 मीटर की दौड़ में 25 अंक, लंबी कूद- 25 और गोला फेंक-25 अंक के होंगे. पुरुषों को 24.50 सेकंड या इससे कम समय में 200 की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि 28.50 सेकंड में महिला प्रतिभागियों को 200 की दौड़ पूरी करनी होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन