रायपुर । छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में EOW ने सोमवार को विशेष कोर्ट में पांचवां पूरक चालान जमा किया। यह चालान, कांग्रेस शासन काल में हुए शराब घोटाले में आबकारी विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर है। इससे पहले शनिवार को EOW कोर्ट पहुंची थी। लेकिन, अवकाश की वजह से पेश नहीं हो सका था।

CG liquor scam: पूरक चालान में करीब हजारों दस्तावेजों के साथ 29 बंडल हैं।। हर बंडल में संबंधित अधिकारी का नाम लिखा हुआ था। आज इन सभी अफसरों को भी कोर्ट में पेश होना था। अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट की मंजूरी के बाद आगे की कार्यवाही तेज होगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।