बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Naxal Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 8 माओवादी ढेर

CG Naxal Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 8 माओवादी ढेर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरमाद कर लिए गए हैं। तोड़का के जंगल में यह मुठभेड़ हुई है।

दरअसल, माओवादियों के सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम गंगालूर के तोड़का व कोरचोली के जंगल रवाना हुई थी। सुरक्षाबलों की ओर से यह ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा था, जिसमें जवानों ने नक्सलियों को मुठभेड़ में कड़ा जवाब दिया।

फिलहाल, इलाके में गोलीबारी जारी है। इस सफलता को सुरक्षाबलों ने अपनी महत्वपूर्ण जीत के रूप में देखा है, जो नक्सल गतिविधियों पर काबू पाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन