बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG- New District Breaking: नये जिले की गठन की सूचना राजपत्र में प्रकाशित, सरकार ने कलेक्टरों से दो महीने में दावा-आपत्ति का निराकरण कर मांगा अभिमत

CG- New District Breaking: नये जिले की गठन की सूचना राजपत्र में प्रकाशित, सरकार ने कलेक्टरों से दो महीने में दावा-आपत्ति का निराकरण कर मांगा अभिमत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषित चार नए जिले एक जनवरी से अस्तित्व में आ सकते है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस सम्बन्ध में सरकार ने अफसरों से कह दिया है कि नए साल में नए जिले की तैयारी करें। इसी दृष्टि से नए जिले के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

बता दें नये जिले सारंगढ-बिलाईगढ़….मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सक्ती जिला को लेकर राजपत्र में प्रकाशन के बाद संबंधित जिलों के कलेक्टरों को प्रारंभिक सूचना और आपत्तियों के संदर्भ में निर्देश जारी कर दिया है।

राजस्व विभाग की तरफ से कलेक्टरों को भेजे निर्देश के मुताबिक नवीन जिला बनाने संबंधी आपके द्वारा प्रेषित प्रस्ताव तथा विभाग द्वारा प्रकाशित प्रारंभिक सूचना में किसी प्रकार की त्रुटि या अंतर होने संबंधी तथा इसके संबंध में दावा आपत्ति प्राप्त होने पर नियत समयावधि के भीतर निराकरण कर दिनांक 21 दिसंबर तक अभिमत के साथ जानकारी उपलब्ध करायें।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को 4 नये जिलों की घोषणा की थी। मोहला-मानपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती के अलावे मनेंद्रगढ़ को भी जिला बनाने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब अमल होना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही उन जिलों में ओएसडी की भी नियुक्ति हो सकती ह

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन