टीआरपी डेस्क। CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा में 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 55 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नारायणपुर में 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इन पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम था, जिनमें डॉक्टर सुखलाल और हिमांशु जैसे बड़े नक्सली शामिल हैं।

दंतेवाड़ा में 21 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें से 13 पर 25 लाख 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित था। इनमें 8 लाख का इनामी केये उर्फ केशा लेकाम भी शामिल है। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

आत्मसमर्पित 21 माओवादी कैडर

मंगली कोवासी (2 लाख) – प्लाटून 24 सदस्य, कोड़ोपाल, दंतेवाड़ा
बुधराम कोवासी (2 लाख) – प्लाटून 09 सदस्य, गोंडेबट्टूम, बीजापुर
सन्नू कुंजाम (2 लाख) – DAKMS अध्यक्ष, कुटरेम, दंतेवाड़ा
देवे मड़काम (2 लाख) – DAKMS अध्यक्ष, नीलावाया, दंतेवाड़ा
छोटू उर्फ बुधराम बेरता (2 लाख) – मिलिशिया कमांडर, पीड़ियाकोट, नारायणपुर
भीमसन हेमला (2 लाख) – मिलिशिया कमांडर, दोरगुड़ा, बीजापुर
सोमे उर्फ जमली कुहड़ाम (1 लाख) – कम्युनिकेशन टीम, दरभा, बस्तर
लक्ष्मण उर्फ राजू कर्मा (1 लाख) – टेलर टीम सदस्य, रेखावाया, नारायणपुर
कमली मिडियाम (1 लाख) – LOS सदस्य, गुमियापाल, दंतेवाड़ा
हिड़मे उर्फ विज्जो ओयाम (1 लाख) – LOS सदस्य, आउटपल्ली, बीजापुर
मंगडू उर्फ विनोद लेकाम (1 लाख) – गार्ड, परतापुर, नारायणपुर
पोज्जे मड़काम (50 हजार) – CNM सदस्य, नीलावाया, दंतेवाड़ा

अन्य सक्रिय माओवादी
देवा मंडावी – मिलिशिया सेक्शन कमांडर, नीलावाया
मनीराम पोड़ियाम – मिलिशिया सदस्य, रेखावाया
हिड़मा कुहड़ाम – कृषि शाखा, रेखावाया
सुकड़ा उर्फ मोतीलाल कुहड़ाम – डॉक्टर टीम कमांडर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।