बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : खराब बोर्ड रिजल्ट पर गिर सकती है गाज, शिक्षा सचिव ने माशिम से मांगी ये रिपोर्ट

CG News : खराब बोर्ड रिजल्ट पर गिर सकती है गाज, शिक्षा सचिव ने माशिम से मांगी ये रिपोर्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। शिक्षा विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण खबर है कि वे 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के परिणामों का विश्लेषण कर गुणवत्तायुक्त अकादमी कार्ययोजना तैयार करने जा रहा है। इसी के मद्देनजर शिक्षा सचिव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल से रिपोर्ट मांगी है।

शिक्षा सचिव कोमल परदेसी की तरफ से भेजे गये पत्र में साफ कहा है कि शिक्षा विभाग 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का विश्लेषण कर गुणवत्तायुक्त अकादमी कार्ययोजना तैयार करने जा रहा है। लिहाजा, माशिम सचिव को पत्र भेजकर शिक्षा सचिव ने श्रेणीवार जानकारी के साथ-साथ प्रतिशत की भी जानकारी मांगी है।

इसे यह कयास लगाया जा रहा है कि इससे न केवल परिणामों का मूल्यांकन होगा, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि कैसे परिणामों को बेहतर बनाने के उपाय अपनाए जा सकते हैं। चर्चा है कि 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट के बारे में जानकारी लेने के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से इस संदर्भ में खराब परिणाम वाले स्कूलों पर सख्ती की जा सकती है।

इस साल के टॉपर्स

बता दें 10वीं में जशपुर से सिमरन सब्बा ने टॉप किया है। 12वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल ने टॉप किया है। 10वीं में 75.61 और 12वीं में 80.74 प्रतिशत परिणाम रहा। 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्र और 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं के परिणाम के साथ टापर्स की सूची जारी कर दी है। 12वीं टापर सूची-कुल 20 लोग शामिल हैं। इसमें महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन