बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : महापौर पूजा विधानी समेत 11 लोगों को कोर्ट का नोटिस, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने की ये मांग

CG News : महापौर पूजा विधानी समेत 11 लोगों को कोर्ट का नोटिस, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने की ये मांग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव खत्म होने के बाद भी उसका असर अभी तक बना हुआ है। बिलासपुर की मौजूदा महापौर पूजा विधानी और अन्य 10 लोगों को कोर्ट से नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक की याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने जारी किया है।

जानें क्या हैं आरोप?

दरअसल प्रमोद नायक ने जिला न्यायालय में दायर की थी। इसमें महापौर पूजा विधानी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र उपयोग करने के साथ चुनाव प्रचार में खर्च की जाने वाली निर्धारित 25 लाख रुपए की जगह 1 करोड़ 5 लाख खर्च किए जाने का आरोप लगाया है। प्रमोद नायक ने महापौर का निर्वाचन शून्य घोषित कर उन्हें (याचिकाकर्ता) को निर्वाचित घोषित करने की मांग की गई है।

याचिका की सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर, ऑब्जर्वर, एडिशनल कलेक्टर, निर्वाचन आयुक्त समेत 6 अन्य में प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन