बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : धरने पर बैठी बर्खास्त बीएड शिक्षिका को बिच्छू ने मारा डंक, हालत गंभीर,अंबेडकर अस्पताल में भर्ती

CG News : धरने पर बैठी बर्खास्त बीएड शिक्षिका को बिच्छू ने मारा डंक, हालत गंभीर,अंबेडकर अस्पताल में भर्ती
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। नवा रायपुर के तूता धरनास्थल में धरने पर बैठी बर्खास्त बीएड शिक्षिका को बिच्छू ने डंक मार दिया। शिक्षिका को तत्काल अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और फिर अंबेडकर अस्पताल में ले जाया गया। जहां महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार महिला शिक्षिका प्रिया मंडावी को रात करीब डेढ़ बजे बैस भवन में सोते समय विषैले बिच्छू ने डंक मार दिया।

बता दें कि तूता धरनास्थल में बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक पिछले चार महीने से धरना दे रहे हैं। प्रदेश भर से विशेषकर बस्तर और सरगुजा संभाग से आई 150 से ज्यादा शिक्षिका इस भवन के चार कमरों में विपरीत स्थिति में रहने पर मजबूर हैं। धरनास्थल पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था अत्यंत खराब है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन