टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट को एक बार फिर हैक कर लिया गया है। इस बार की घटना पहले से कहीं अधिक गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि हैकर्स ने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के साथ ही पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए। साथ ही भारत को निशाना बनाते हुए कई विवादित पोस्टर वेबसाइट पर चिपका दिए गए, जिनके स्क्रीनशॉट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

हैरानी की बात यह रही कि विश्वविद्यालय प्रशासन और वेबसाइट का रखरखाव कर रही निजी एजेंसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। छात्रों ने जब वेबसाइट खोलने की कोशिश की, तभी यह बात सामने आई।

यह तीसरी बार है जब विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक हुई है। पहली बार 7 जुलाई 2025 को, दूसरी बार 7 सितंबर को और अब तीसरी बार 8 सितंबर को। इतने कम अंतराल में तीन बार हुई हैकिंग ने विश्वविद्यालय की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।