रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 में वार्ड समिति अध्यक्ष पद के लिए आज, 3 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित चुनाव को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48 (क) के तहत अन्य जोनों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न हो रहे हैं।

नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी संशोधित चुनाव कार्यक्रम के तहत जोन 2 और जोन 3 को छोड़कर अन्य सभी जोन कार्यालयों में दोपहर 12:30 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।

निर्धारित समयानुसार, दोपहर 12ः45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया जाना, अपरान्ह 12ः45 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं सही पाये गये नाम निर्देशन अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन, अपरान्ह 1 बजे से अपरान्ह 1ः15 बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेना, अपरान्ह 1:15 बजे से 1ः45 बजे तक मतदान (यदि आवश्यक हो) तत्काल बाद मतगणना व परिणाम की घोषणा एवं कार्यवाही वृत्त का लेखन सभी जोन कार्यालयों में ( जोन 2 और 3 कार्यालय को छोड़कर ) किया जायेगा।

See also  TRP Exclusive: राजधानी रायपुर में गहरा सकता है जल संकट, गंगरेल बांध आधा भी नहीं भरा