टीआरपी डेस्क। CG News : बीजापुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, साथ ही मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा भी मिला है। यह कार्रवाई नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी के खिलाफ की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा रहा है कि जंगल के भीतर दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है और जवानों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। मुठभेड़ तारलागुड़ा थाना क्षेत्र के इलाके में चल रही है।


