बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News: 50 हजार की रिश्वत लेते आबकारी उपनिरीक्षक गिरफ्तार

CG News: 50 हजार की रिश्वत लेते आबकारी उपनिरीक्षक गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

CG News : रायगढ़। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने 20 अगस्त 2025 को एसीबी की बिलासपुर इकाई में शिकायत दर्ज की थी।

सुनीत ने बताया कि 19 अगस्त को आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग उनके मां के घर, ग्राम पंडरी महुआ, पहुंचे और अवैध शराब बनाने का आरोप लगाकर घर की तलाशी ली। इस दौरान नारंग ने उनकी मां से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और कथित तौर पर कड़ी कार्रवाई से बचाने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। सुनीत ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और इसके बजाय नारंग को पकड़वाने का फैसला किया।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और पाया कि नारंग की मांग गैरकानूनी थी। इसके बाद, एक ट्रैप की योजना बनाई गई। 30 अगस्त 2025 को सुनीत को 50,000 रुपये की रिश्वत राशि लेकर नारंग के पास खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय भेजा गया। जैसे ही नारंग ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली गई, और नारंग के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन