बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश

CG News : प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। इस वक्त पूरे देश की नजरे आयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठान पर टिकी है। वहीं 22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में आधे दिन का अवकाश जारी किया गया है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन ने आदेश जारी किया गया है।

बता दें केंद्र सरकार ने इसे पहले आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। केंद्र सरकार के मुताबिक, 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े समारोहों में भाग लेने के लिए कर्मचारियों की भारी मांगों के बाद केंद्र ने देश में केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों को आधे दिन के लिए बंद करने की घोषणा की है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन