बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, अनपढ़ से लेकर 10वीं-12वीं तक कर सकते हैं आवेदन

CG News : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, अनपढ़ से लेकर 10वीं-12वीं तक कर सकते हैं आवेदन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। बेरोजगार युवाओं को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 6 जुलाई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र-रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

निजी क्षेत्र के नियोजकों जावेरी बाजार रायपुर, मास्टो इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड एवं नई दुनिया समाचार पत्र, रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीन व वाहन चालक, सुपरवाईजर, एकाउंटेंट, फेबिकेटर, पेन्टर, डिलीवरी बाय, कम्प्यूटर टेक्नीशियन, हेल्पर, मैकेनिक-दो एवं तीन पहिया, सेल्समैन, सर्वेयर के 67 से अधिक पदों पर भर्ती की जायेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम 8 हजार से 15 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है।

इन पदों पर अनपढ़ से लेकर 10वीं, 12वीं एवं कार्यानुभवी आवेदकों की भर्ती की जायेगी। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। प्लेसमेंट कैम्प में आवेदक को सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए सम्मिलित होना अनिवार्य है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन