बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : सरकारी कर्मचारी को नशे की हालत में चुनाव ड्यूटी करना पड़ा भारी, किया गया सस्पेंड

CG News : सरकारी कर्मचारी को नशे की हालत में चुनाव ड्यूटी करना पड़ा भारी, किया गया सस्पेंड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हुआ। इस दौरान नेवसा के कछापारा स्थित माध्यमिक शाला भवन में बने मतदान केंद्र में शराब पीकर कार्य करने और निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने प्रशासन ने सहायक ग्रेड-3 प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सेक्टर अधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्टर को दिए अपने प्रतिवेदन में बताया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत मतदान अधिकारी क्रमांक-2 प्रशांत कुमार विश्वकर्मा मतदान केंद्र क्रमांक 55 (माध्यमिक शाला भवन, कछापारा, नेवसा, विकासखंड गौरेला) में आज 17 फरवरी 2025 को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के दौरान शराब के नशे में पाए गए।

मतदान प्रक्रिया के दौरान जब सेक्टर अधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी, तो उन्होंने तबीयत खराब होने का बहाना बना दिया। इससे मतदान कार्य प्रभावित हुआ और निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) खंड गौरेला ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर के प्रस्ताव के आधार पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन और निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन