बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : 31 मई तक कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर बैन! केवल इन्हें मिलेगी स्वीकृति, जानें वजह

CG News : 31 मई तक कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर बैन! केवल इन्हें मिलेगी स्वीकृति, जानें वजह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। सरगुजा जिले के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत CEO ने डेढ़ महीने तक कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर बैन लगा दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के मद्देनज़र लिया गया है, जो तीन चरणों में 31 मई तक आयोजित किया जाएगा।

सरगुजा जिले के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 8 अप्रैल से लेकर 31 मई तक जिले में पदस्थ किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को साधारण परिस्थितियों में छुट्टी नहीं दी जाएगी। केवल विशेष परिस्थिति में ही अवकाश की स्वीकृति दी जा सकेगी।

आदेश के तहत विभाग प्रमुख, प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति नोडल अधिकारी व जिला पंचायत सीईओ को अधिकृत किया गया है। अवकाश स्वीकृति कलेक्टर के अनुमोदन पर ही किया जायेगा। वहीं तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की छुट्टी विभागीय प्रमुख की अनुमति से ही स्वीकृत की जायेगी।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन