बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : सरेंडर के बाद हाईस्कूल पास हुआ नक्सली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी बधाई

CG News : सरेंडर के बाद हाईस्कूल पास हुआ नक्सली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी बधाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के प्रयास से नक्सली न सिर्फ मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं बल्कि, अब पढ़ाई-लिखाई पर भी ध्यान दे रहे हैं। साल 2021 में आत्मसमर्पण करने वाले दंपति लिबरू उर्फ दिवाकर और लक्ष्मी ने तकरीबन 12 साल बाद दसवीं की ओपन परीक्षा दी। इसमें दिवाकर 35 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुए हैं। आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व नक्सल दंपति से विडियो कॉल में बात कर बधाई दी।

बता दें कि, पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को मकान के लिए जमीन और रूपये देने का प्रावधान है। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि, योजना का लाभ मिलने से आने वाले दिनों में निश्चित ही और नक्सली भी मुख्यधारा से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि, इस साल वनांचल में निवासरत 200 बैगा युवक-युवतियों को भी ओपन परीक्षा का फार्म भरवाए गया है। इसमें अभी तक 140 बच्चों के पास होने की खबर है।

मुख्यधारा में जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है : आत्मसमर्पित नक्सली

जब मीडिया ने आत्मसमर्पित नक्सली से बात करते हुए पूछा कैसा लग रहा है तो उसने कहा- मुख्यधारा में जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने 12 साल बाद हाईस्कूल की परीक्षा दी और पास हो गया। डिप्टी सीएम साहब ने हमसे बात की और बधाई दी। मीडिया के सवाल पर कि, अपने साथियों को क्या संदेश देना चाहोगे तो लिबरू उर्फ दिवाकर ने कहा कि, मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि, संगठन में रहकर बस जंगल में भटकना है। कोई लाभ नहीं मिलता है अंतत: जवानों के साथ हुए मुठभेड़ में मरने की नौबत आ जाती है। इसलिए आप सब भी मुख्यधारा में जुड़ें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन