बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : नगरीय निकाय चुनाव अब EVM से कराने की तैयारियां शुरू, नियमों में होगा बदलाव

CG News : नगरीय निकाय चुनाव अब EVM से कराने की तैयारियां शुरू, नियमों में होगा बदलाव
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय चुनावों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के जरिए कराने का निर्णय लिया है। मीडिया से चर्चा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया की इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब प्रदेश में सभी शहरी निकायों के चुनावों में मतदान ईवीएम के जरिये कराया जाएगा।

हालांकि, वर्तमान में लागू नियमों के अनुसार निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाते हैं। ईवीएम से चुनाव कराने के लिए राज्‍य सरकार को नियमों में बदलाव करना होगा। इसमें थोड़ा वक्‍त लग सकता है क्‍योंकि इसकी प्रक्रिया थोड़ी लंबी है। अफसरों के अनुसार 2019 में तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार ने नियमों में संशोधन करके निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराया था। वही‍ नियम अभी भी लागू है, लेकिन अब विष्‍णुदेव साय सरकार ने निकाय चुनाव ईवीएम से कराने का मन बना लिया है।

इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से प्रस्‍ताव बनाकर राज्‍य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। इसके आधार पर आयोग तैयारी शुरू करने के साथ ही वह प्रस्‍ताव विधि विभाग को परीक्षण के लिए भेजेगा। विधि विभाग की अनुमति मिलने नियमों में बदलाव कर दिया जाएगा।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन