महासमुंद। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी जारी है। इसी बीच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने मतदान अधिकारी क्रमांक 1 के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षक नरेश बारीक को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत शिक्षक नरेश बारीक शा. पूर्व मा.शा. मोहदा विकासखंड सरायपाली की ड्यूटी मतदान अधिकारी क्रमांक 1 रूप में लगाई गई थी।

नरेश बारीक 17 अक्टूबर को प्रशिक्षण स्थल आईईएमबीएच उ.मा.वि. कुटेला में मतदान अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण में बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के अनुपस्थित रहे। यही वजह है की उन्हें सस्पेंड किया गया।

देखें आदेश

See also  Bulldozer action in Kawardha: साधराम की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी की दुकान में चला बुलडोजर, एसपी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई