भानुप्रतापपुर। CG News: भानुप्रतापपुर कालेज की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रूहाब मेमन को संगठन से बर्खास्त कर दिया गया है।

CG News: मामले के सामने आने के बाद एनएसयूआई संगठन के प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने रूहाब मेमन को उनके पद से निष्कासित करने का पत्र जारी कर दिया है। एक लाइन के इस पत्र में रुहाब मेमन को संबोधित करते हुए लिखा है कि संगठन में लगातार निष्क्रियता अनुशासनहीनता व मिली शिकायतों के अनुसार आपको आगामी आदेश तक पद से निष्कासित किया जाता है।

CG News: बता दें कि उपचुनाव के बीच छात्रा से दुष्कर्म और महासचिव रूहाब मेमन की गिरफ्तारी कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के छात्र विंग एबीवीपी की स्थानीय इकाई ने इस मामले को लेकर एसडीएम भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर कठोर कार्रवाई करने करने की मांग की थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस उपचुनाव में इस मुद्दे का कितना असर होता है।

See also  28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली मनाएंगे शहीदी सप्ताह, लगाए बैनर-पोस्टर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।