बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : इन 35 पुलिस अफसरों और कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पदक देकर किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट

CG News : इन 35 पुलिस अफसरों और कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पदक देकर किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भारत सरकार ने पुलिस मेडल की घोषणा कर दी है। भारत सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर कुल 954 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। जिसमे से छत्‍तीसगढ़ के 35 पुलिस अफसरों और कर्मियों का नाम शामिल है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2023 के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों इन पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक दिया जाएगा।

डीआइजी कमल लोचन कश्‍यप को राष्ट्रपति पुलिस पदक

भारत सरकारी की ओर से पुलिस मेडल की जारी लिस्‍ट के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के डीआइजी कमलोचन कश्‍यप को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्‍मानित किया गया है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के 24 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को वीरता मेडल और 10 पुलिस कर्मचारी अधिकारियों को सराहनीय सेवा मेडल प्रदान किया गया है।

इन्‍हें मिला वीरता के लिए पुलिस पदक

वीरता के लिए पुलिए पदक की लिस्‍ट में छत्‍तीसगढ़ के आइपीएस मोहित गर्ग, इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, एसआइ पीलूराम मंडावी, एएसआइ जोगीराम पोडियम, हेड कांस्टेबल हिड़मा पोडियम, प्रमोद कटियाम बलराम कश्यप, बीजू रामजी, बुधराम, लक्ष्मी नारायण मारपल्ली, मंगलू कुड़ियां, शेर बहादुर सिंह ठाकुर, छत्रपाल साहू, एएसआई सुरेश जब्बा, हेड कांस्टेबल सुशील, मंगलू कोसवासी, बर्दी धर्मिया, मुकेश कमलु, रमेश पेरे, अरुण मरकाम, मनोज मिश्रा, लचिंदर कुरूद, नीलांबर भोई, अजय बघेल के नाम शामिल हैं।

वहीं छत्‍तीसगढ़ की डीआइजी नेहा चंपावत, कमांडेंट सर्जन राम भगत, एएसपी भावना पांडे, सब इंस्पेक्टर गणपत प्रसाद पांडे, कंपनी कमांडर तेलेश्पर मिंज, असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शर्मा, प्लाटून कमांडर ठकबहादुर सोनी, हेड कांस्टेबल वेद कुमार मंडावी, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, कमांडेंट प्रकाश टोप्पो को सराहनीय सेवा के लिए मेडल प्रदान किया गया है।

बतादें कि वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) 01 सीआरपीएफ कर्मियों को प्रदान किया गया है। वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) 229 को प्रदान किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) 82 को और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) 642 को प्रदान किया गया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन