बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : इस नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी…

CG News : इस नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जशपुर। जिले के पत्थलगांव वासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। पत्थलगांव नगर पंचायत को अब नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। दरअसल, लंबे समय से मांग उठ रही थी कि पत्थलगांव को नगर पालिका बनाया जाए। जिसके बाद आज विधायक गोमती साय की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम साय पत्थलगांव के दौरे पर थे। इस दौरान स्थानीय विधायक गोमती साय ने मांग की थी कि पत्थलगांव को नगर पालिका बनाया जाए। जिस पर आज सीएम साय ने मुहर लगा दी है। जिसका शासन ने क्रियान्वयन करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी करते हुए पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। नगर पालिका का दर्जा देने के बाद विधायक गोमती साय ने सीएय साय का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि इससे पत्थलगांव के लोगों को और बेहतर नगर सेवाएं मिलेंगी। मैं इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त करती हूँ।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन