बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : तीन शिक्षकों को अनुशासनहीनता के चलते किया गया बर्खास्त…

CG News : तीन शिक्षकों को अनुशासनहीनता के चलते किया गया बर्खास्त…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में तीन शिक्षकों को अनुशासनहीनता और लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लिया गया है।

प्रधान पाठक गौरीशंकर दिनकर

गौरेला विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरगढ़ी में पदस्थ प्रधान पाठक गौरीशंकर दिनकर 18 जून 2014 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। उन्हें कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन किसी का जवाब न मिलने पर 15 अक्टूबर 2024 को अंतिम चेतावनी दी गई। स्थानीय समाचार पत्रों में नोटिस प्रकाशित करने के बावजूद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। निर्धारित समय सीमा में जवाब न देने के कारण उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

सहायक शिक्षक रानू मसराम

पेंड्रा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बारीउमराव में सहायक शिक्षक एलबी रानू मसराम 29 जून 2023 से अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहीं। उन्हें 20 सितंबर 2023 और 11 दिसंबर 2023 को नोटिस भेजे गए। अंतिम नोटिस 15 अक्टूबर 2024 को उनके पते और स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

सहायक शिक्षक निवेदिता लदेर

पेंड्रा विकासखंड के प्राथमिक शाला कोटमीकला में सहायक शिक्षक एलबी निवेदिता लदेर 1 जुलाई 2022 से अनुपस्थित थीं। उन्हें 24 फरवरी 2022 और 21 मार्च 2024 को नोटिस भेजे गए। अंतिम नोटिस के बाद भी जवाब न देने पर उनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी गईं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन