बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News : आज रेलबंदी को लेकर DRM दफ्तर घेरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, अब तक 109 ट्रेनों को बंद करने का लगा आरोप

CG News : आज रेलबंदी को लेकर DRM दफ्तर घेरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, अब तक 109 ट्रेनों को बंद करने का लगा आरोप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। रेलबंदी से होने से छत्तीसगढ़ की राजनीति भड़कनजर आ रही है। दरअसल रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 यात्री ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया है। जिसके मद्देनजर कांग्रेस ने इसका तीखा विरोध शुरू किया है।

गौरतलब है कि आज प्रदेश कांग्रेस मंगलवार को DRM के रायपुर स्थित कार्यालय का घेराव करने की तैयारी में है। तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में कार्यकर्ता दोपहर में दफ्तर का घेराव करने जाएंगे। वहां प्रदर्शन के बाद कांग्रेस रेलवे अफसरों को ज्ञापन सौंपेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहाँ है की राज्य से 23 ट्रेनों के परिचालन रद्द किए जाने से एक बार फिर से यह साबित हो गया कि नरेन्द्र मोदी से देश नहीं संभल रहा है। वे न तो कोल इंडिया बचा पा रहे, न रेलवे। सुधार कार्य और मेंटेनेंस के नाम पर ट्रेनों को रद्द करना एक बहाना है।

ट्रेनों को रद्द नहीं किया तो होगा बिजली संकट!

उन्होंने आगे कहा दरअसल मोदी सरकार ने ट्रेनों को परिचालन कोयला संकट के कारण रद्द किया है। स्वयं रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने यह स्वीकार किया है कि यदि ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया तो 7 से 8 राज्यों में बिजली संकट के कारण ब्लैक आउट की स्थिति पैदा हो जाएगी।

वही उन्होंने बताया कि रेलवे ने अब तक राज्य की 109 ट्रेनों को बंद कर दिया है। 87 ट्रेनों को पिछले कोरोना के नाम से दो साल से बंद किया गया। 22 ट्रेनों को अब रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों के बंद किए जाने से रेलवे से जुड़ कर जीविकोपार्जन करने वाले लोग भी परेशान है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन