बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG News: नाले में मिली दो लाश, बिजली तार चोरी करने के दौरान करंट से मौत की आशंका

CG News: नाले में मिली दो लाश, बिजली तार चोरी करने के दौरान करंट से मौत की आशंका
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जांजगीर चांपा। CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के खैरताल शिवरीनारायण मार्ग कटौद गांव के कोकड़ी नाला में 2 लोगों की लाश मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान रवि केंवट उम्र 23 वर्ष और देवा यादव उम्र 22 वर्ष कटौद निवासी के रूप में हुई है।

CG News: पुलिस के अनुसार सरिया चोरी करते समय बिजली करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। मृतक अपने साथियों के साथ मिलकर रात में चोरी की नियत से पुलिया के पास गए थे। मृतक व्यक्तियों के साथ में अन्य लोग भी शामिल थे, जो घटना के बाद कुछ सामग्री लेकर भाग निकले।

CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटर के माध्यम से काटा गया है। कटे हुए सरिया के टुकड़े शव के पास अभी भी पड़े हुए हैं। फिलहाल नवागढ़ पुलिस मौत मामले की जांच शुरु कर दी है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन