सीतापुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में 7 जुलाई से शुरु हुए भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के विरोध में काला झंडा दिखा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे युकां नेताओं को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन नेताओं को थाने में नजरबंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार युकां के नेता विरोध प्रदर्शन के लिए मैनपाट जा रहे थे। सभी के हाथों में इस दौरान काला झंडा भी था। जिसके बाद पुलिस ने सभी को नया बसस्टैंड से गिरफ्तार कर थाने में नजरबंद कर दिया है। गिरफ्तारी के दौरान युंका नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने जिन युकां नेताओं को गिरफ्तार किया उनमें युकां विधानसभा अध्यक्ष आशीष गुप्ता मंटू,पार्षद अंकुर दास पार्षद अनमोल लकड़ा, युकां प्रदेश सचिव राहुल गुप्ता और ऋषिराज सिंह शामिल हैं। जिन्हें दो घँटे थाने में बैठाने के बाद पुलिस ने समझाइश देकर रिहा कर दिया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।