बुधवार, 7 अक्तूबर 2026 बुध, 7 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

CG Open School Exam 2026: आ गई ओपन स्कूल परीक्षा की फाइनल डेट, नोट कर लें टाइम-टेबल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की तीसरी परीक्षा 23 नवंबर 2026 से शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 8 दिसंबर और हायर सेकंडरी की परीक्षा 10 दिसंबर तक चलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने दोनों कक्षाओं की परीक्षा समय-सारणी जारी कर दी है। लिखित परीक्षाओं के साथ ही दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक […]

CG Open School Exam 2026: आ गई ओपन स्कूल परीक्षा की फाइनल डेट, नोट कर लें टाइम-टेबल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की तीसरी परीक्षा 23 नवंबर 2026 से शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 8 दिसंबर और हायर सेकंडरी की परीक्षा 10 दिसंबर तक चलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने दोनों कक्षाओं की परीक्षा समय-सारणी जारी कर दी है।

लिखित परीक्षाओं के साथ ही दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़ी तारीखों और समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी परीक्षा

ओपन स्कूल की तीसरी परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा अवधि के दौरान शासन की ओर से कोई अवकाश या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।

प्रायोगिक परीक्षाएं 10 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से सुविधानुसार पूरी करानी होंगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकंडरी की सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा और हाईस्कूल की सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हायर सेकंडरी की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

परीक्षा फॉर्म भरने का भी मौका

तीसरी परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी सामान्य शुल्क के साथ 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

जो विद्यार्थी किसी कारण से निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाते हैं, उन्हें 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 से 17 अक्टूबर तक आवेदन करने का अवसर दिया गया है।

परीक्षा फॉर्म से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

10वीं की पूरी परीक्षा तारीख

तारीखविषय
23 नवंबरमराठी
25 नवंबरहिंदी
26 नवंबरविज्ञान
27 नवंबरअर्थशास्त्र
30 नवंबरअंग्रेजी
1 दिसंबरगृह विज्ञान
2 दिसंबरउर्दू
3 दिसंबरगणित
4 दिसंबरव्यवसाय अध्ययन
7 दिसंबरसंस्कृत
8 दिसंबरसामाजिक विज्ञान

12वीं की पूरी परीक्षा तारीख

तारीखविषय
23 नवंबरहिंदी
25 नवंबरव्यवसाय अध्ययन
26 नवंबरलेखांकन
27 नवंबरगृह विज्ञान
30 नवंबररसायन शास्त्र
1 दिसंबरअर्थशास्त्र
2 दिसंबरभौतिक शास्त्र
3 दिसंबरइतिहास
4 दिसंबरजीव विज्ञान
7 दिसंबरगणित
8 दिसंबरभूगोल
9 दिसंबरअंग्रेजी
10 दिसंबरराजनीति शास्त्र
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन